उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: CM पुष्कर सिंह धामी ने लॉन्च किया लोगो और वेबसाइट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2023, 03:33 PM IST

Uttarakhand Global Investors Summit: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो और वेबसाइट लॉन्च किया। दिसंबर माह में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन देहरादून में होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य है। राज्य सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो और वेबसाइट को लॉन्च किया। शनिवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समिट के लोगो और वेबसाइट को लॉन्च करते हुए कहा कि इस बार इन्वेस्टर्स समिट में 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किये हैं और नई नीतियों को भी लागू किया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिये 27 नीतियां प्रख्यापित की गई हैं। राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया गया है। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट देहरादून में दिसम्बर माह में होने जा रहा है। राज्य सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Uttarakhand, CM Dhami

सीएम धामी ने लॉन्च किया उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो और वेबसाइट।

उद्योग जगत से लगातार संवाद कर रही सरकार

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट के लोगो और वेबसाइट के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, उद्योग जगत और प्रमुख औद्योगिक संगठनों से लगातार सम्पर्क में है। इसी क्रम में 17 अगस्त को देहरादून में और 21 अगस्त को दिल्ली में प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद किया गया। उद्योग जगत से मिल रहे सुझावों को बहुत ही प्रमुखता से लिया गया है। उसी आधार पर एमएसएमई नीति, सेवा क्षेत्र नीति, लॉजिस्टिक नीति, सोलर नीति, आदि में सुधार किया गया है।

End of Feed