सावधान! पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय रखें इन बातों का ख्याल; VIDEO देख कांप उठेगी रूह

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2023, 09:25 AM IST

Uttarakhand Chamoli Police Warning: उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने ड्राइविंग में लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी जारी करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। जिसे देख कर हर किसी की दिगाग बत्ती जल जाएगी। गाड़ी चलाते समय नियमों का पालन जरूर करें। आप भी ये वीडियो देखिए।

Uttarakhand News: अगर आपको अपनी जिंदगी से प्यार है तो ड्राइविंग के वक्त थोड़ी भी लापरवाही ना बरतें। पहाड़ी इलाकों में जरा सी लापरवाही के चलते आपका जीवन खतरे में पड़ सकता है। दरअसल, उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएंगे। पुलिस ने ड्राइविंग में लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी भी जारी की है।

Uttarakhand, Chamoli Police, Video

उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने ड्राइविंग को लेकर जारी की चेतावनी।

पुलिस ने वीडियो शेयर कर चेताया

चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसके कैप्शन में लिखा गया है कि 'पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय तेजी, लापरवाही व अन्य यातायात के नियमों का उल्लंघन कराना कहीं आपके जीवन पर भारी न पड़ जाये।' इस वीडियो कैप्शन एकदम सटीक बैठता है। वीडियो देखकर आपको खुद समझ आ जाएगा कि पुलिस ने किस लापरवाही को लेकर चेतावनी जारी की है।

End of Feed