संभल के सांसद की फिर बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दिया नोटिस; जानें आखिर क्या है माजरा

UP Police Served Notice to Sambhal MP: संभल के समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान की मुश्किल एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। सपा सांसद के दिल्ली आवास पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोटिस दिया है। आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि आखिर ये माजरा क्या है।

Samajwadi Party MP Zia Ur Rahman Barq in Trouble: संभल में पिछले वर्ष नवंबर माह में हुई हिंसा के मामले में पुलिस समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान बर्क को पूछताछ के लिए नोटिस तामील कराने पहुंची, लेकिन वह और उनके परिवार का कोई नहीं मिला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Ziaur Rahman Barq Sambhal Hinsa

संभल हिंसा मामले में बढ़ी सपा सांसद की मुश्किलें।

सांसद के दिल्ली स्थित आवास पर मिला यूपी पुलिस का नोटिस

इस बीच, देर शाम सांसद जिया उर रहमान बर्क के निजी सहायक अब्दुल रहमान ने बताया, 'हमें सांसद के (दिल्ली स्थित) आवास पर नोटिस मिला है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने हमें नोटिस दिया है।' इसके पहले, संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सांसद के निवास पर एसआईटी नोटिस तामील कराने गयी थी, लेकिन वह नहीं मिले। उन्होंने कहा था कि अब एसआईटी की टीम उनको नोटिस तामील कराने दिल्ली जाएगी।

End of Feed