CM योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया फोन

CM Yogi Adityanath Death Threat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई है।

CM Yogi Adityanath Death Threat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई है। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश मिला है। इसमें कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे।

CM Yogi Adityanath

सीएम योगी को मिली जान की धमकी।

सीएम योगी के नाम मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। वहीं, सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को और भी दुरुस्त किया गया है। उधर, मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी देने वाली की तलाश की जा रही है।

End of Feed