अमेरिका ने दी बड़ी रक्षा खरीद को मंजूरी, भारत को बेचेगा एंटी सबमरीन हथियार, 52.8 मिलियन डॉलर का सौदा

Anti-Submarine Warfare Sonobuoys : भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ा रक्षा सौदा हुआ है। अमेरिकी रक्षा मंत्रीलय ने कहा है कि एंटी सबमरीन हथियार जिसे एंटी सबमरीन वारफेयर सोनोबुओस नाम से जाना जाता है, विदेश मंत्री ने भारत को बेचने की मंजूरी दे दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका और भारत के बीच हुआ बड़ा रक्षा समझौता
  • 52.8 मिलियन डॉलर की लागत से हथियार खरीदेगा भारत
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चार दिनों के दौरे पर पहुंचे हैं अमेरिका

Anti-Submarine Warfare Sonobuoys : भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ा रक्षा सौदा हुआ है। अमेरिकी रक्षा मंत्रीलय ने कहा है कि एंटी सबमरीन हथियार जिसे एंटी सबमरीन वारफेयर सोनोबुओस नाम से जाना जाता है, विदेश मंत्री ने भारत को बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत एंटी-सबमरीन हथियार, उसके उपकरण और इससे जुड़ी अन्य सेवाएं भारत को बेची जाएंगी। इसकी कुल अनुमानित लागत 52.6 मिलियन डॉलर है। बता दें कि यह रक्षा सौदा उस समय हुआ है जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने चार दिन के दौरे पर अमेरिका में हैं।

submarine

अमेरिका और भारत के बीच हुआ बड़ा रक्षा समझौता।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का बयान

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने अपने एक बयान में कहा है कि एंटी सबमरीन वारफेयर सोनोबुओस भारत को बेचने के लिए विदेश मंत्री ने संभावित विदेशी सैन्य खरीद को मंजूरी दे दी है। इसकी लागत 52.8 मिलियन डॉलर है। भारत सरकार ने अमेरिका से AN/SSQ-53G हाई एल्टीट्यूड एंटी सबमरीन वारफेयर (HAASW) सोनोबुओस, AN/SSQ-62F HAASW सोनोबुओस, AN/SSQ-36 सोनोबुओस, टेक्निकल और पब्लिकेशंस एवं डाटा डॉक्यूमेंटशन, कॉन्ट्रैक्टर इंजीनियरिंग, टेक्निकल सपोर्ट, लॉजिस्टिक, सर्विस एवं सपोर्ट की खरीद करने का अनुरोध किया था। इस पूरे सौदे की लागत 52.8 मिलियन डॉलर है।

End of Feed