LIVEBy Election Result 2025 Anta, Tarn Taran, Ghatsila, Budgam, Dampa, Nagrota, Jubilee Hills By Election Results, Election Commission (voters.eci.gov.in) बिहार के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के और आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट भी आ गया है। राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा, ओडिशा की नुआपाड़ा और जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट जानिए टाइम्स नाउ नवभारत पर
BY Election Result 2025: जुबली हिल्स में कांग्रेस, मिजोरम की डंपा में एमएनएफ, अंता सीट पर कांग्रेस, नगरोटा सीट पर BJP, तरन तारन सीट पर AAP को मिली जीत, जानिए घाटशिला और अन्य सीटों का चुनाव रिजल्ट
By Election Result 2025 Anta, Tarn Taran, Ghatsila, Budgam, Dampa, Nagrota, Jubilee Hills By Election Results, Election Commission (voters.eci.gov.in) बिहार के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के और आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट भी आ गया है। राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा, ओडिशा की नुआपाड़ा और जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट जानिए टाइम्स नाउ नवभारत पर
-मिजोरम की डंपा सीट से डॉ. आर ललथंगलियाना विजयी हुए हैं।
-तरन तारन सीट पर आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू विजयी हुए हैं।
-राजस्थान की प्रतिष्ठित अंता सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है।
-जम्मू कश्मीर की नगरोटा सीट पर भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा विजयी हुई हैं।
- घाटशिला में जेएमएम के सोमेश ने बीजेपी के बाबूलाल सोरेन को हराया
- जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस के नवीन यादव ने हासिल की शानदार जीत
- ओडिशा की नुआपड़ा सीट पर भाजपा के जय ढोलकिया 83 हजार से ज्यादा वोटों से जीते
UpChunav Result 2025 (उपचुनाव रिजल्ट) Anta, Tarn Taran, Ghatsila, Budgam, Dampa, Nagrota, Jubilee Hills By Election Results, Election Commission of India (voters.eci.gov.in) Streaming Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 6 राज्यों और जम्मू-कश्मीर की 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना आज हुई। इन 8 सीटों में राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा, ओडिशा की नुआपाड़ा और जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। इन आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के रिजल्ट जानें टाइम्स नाउ नवभारत पर
NOV 14, 2025 18:49 IST
Nuapada By Election Result Live: नुआपड़ा सीट पर भाजपा के जय ढोलकिया 83 हजार से ज्यादा वोटों से जीते
ओडिशा की नुआपड़ा उपचुनाव 2025 में भाजपा के जय ढोलकिया ने 83,748 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस और बीजद के उम्मीदवारों को हराया।
NOV 14, 2025 18:37 IST
Bypolls Result 2025 Live: घाटशिला में जेएमएम के सोमेश ने बीजेपी के बाबूलाल सोरेन को हराया
घाटशिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने 38524 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली है।सोरेन को 104794 वोट मिले, जबकि BJP प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 66270 वोट मिले।
NOV 14, 2025 17:18 IST
Dampa By Election Result Live: मिजोरम की डंपा सीट पर एमएनएफ की जीत
मिजोरम की डंपा सीट पर एमएनएफ की जीत हुई है। एमएनएफ उम्मीदवार को 6981 वोट मिले। मिजोरम की मामित जिले की डंपा सीट पर मतदान 7 नवंबर हुआ था। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने इस सीट पर लाल्हमिंगथंगा साइलो को उम्मीदवार बनाया जबकि भाजपा ने वानलाल्हमुआको को टिकट दिया है। वहीं, एमएनएफ ने इस सीट पर लालरिनत्लुअंगा साइलो को अपना उम्मीदवार बनाया है।
NOV 14, 2025 17:03 IST
Bypolls Result 2025 Live: जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस के नवीन यादव ने हासिल की शानदार जीत
जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव ने BRS की प्रत्याशी मागंटी सुनीता को 24,000 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। बताते हैं कि जुबली हिल्स BRS का एक मजबूत और प्रतिष्ठित गढ़ माना जाता था। यह हार BRS के लिए एक बड़ा झटका है।
NOV 14, 2025 15:01 IST
Tarn Taran By Election Result Live: तरन तारन सीट पर AAP को मिली जीत
पंजाब के तरन तारन सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को जीत मिली है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की नेता सुखविंदर कौर को हराया। निर्दलीय प्रत्याशी मंदीप सिंह खासला तीसरे स्थान पर रहे। आप उम्मीदवार को इस सीट पर 42649 वोट और शिअद उम्मीदवार कौर को 30558 वोट मिले। इस सीट पर सीएम मान की प्रतिष्ठा दांव पर थी।
NOV 14, 2025 14:20 IST
Bypolls Result 2025 Live: बडगाम सीट पर पीडीपी उम्मीदवार, घाटशिला पर जेएमएम प्रत्याशी आगे
बडगाम सीट पर 12 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर पीडीपी के उम्मीदवार अगा सईद मुंतजिर मेहदी बढ़ाए बनाए हुए हैं। घाटशिला सीट पर 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर जेएमएम उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन आगे चल रहे हैं।
NOV 14, 2025 14:09 IST
Anta By Election Result Live: अंता सीट पर विजयी हुई कांग्रेस
अंता सीट पर सभी 20 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रमोद कुमार जैन भाया विजयी हुए हैं। भाया ने भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन को हराया है। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा रहे। इस सीट पर कई बार मीणा ने बढ़त ली थी लेकिन बाद में वह पिछड़ते चले गए। भाया को 69462, सुमन को 53868 और मीणा को 53740 वोट मिले।
NOV 14, 2025 13:08 IST
Anta By Election Result Live:अंता सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की निर्णायक बढ़त
अंता सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने निर्णायक बढ़त बना ली है। इस सीट पर 12 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कांगेस उम्मीदवार को 55689 वोट मिल चुके हैं। दूसे स्थान पर भाजपा के मोरपाल सुमन हैं। सुमन को 42255 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को 41396 वोट प्राप्त हुए हैं। इस सीट पर 20 राउंड तक वोटों की काउंटिंग होनी है। कांग्रेस उम्मीदवार भाया जीत की तरफ बढ़ रहे हैं।
NOV 14, 2025 11:34 IST
Nagrota Seat By Election Result Live: जीत के करीब भाजपा उम्मीदवार
नगरोटा सीट पर भाजपा की जीत एक तरह से पक्की हो गई है। यहां 11 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी देव्यानी राणा को 42183 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह हैं। सिंह को 17661 वोट मिले। तीसरे स्थान पर एनसी की शमीम बेगम हैं। बेगम को 10834 वोट मिले।
NOV 14, 2025 11:30 IST
Budgam By Election Result Live:बडगाम सीट पर पीडीपी आगे
बडगाम सीट पर पांच राउंट की वोटिंग पूरी हो चुकी है। इस सीट पर पीडीपी के उम्मीदवार अगा सईद मुंतजिर मेहदी आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर नेशनल कांफ्रेंस के अगा इसद महमूद अल मोसावी हैं। मेहदी को 6821 वोट और मोसावी को 5300 वोट मिले हैं।
NOV 14, 2025 11:15 IST
Anta By Election Result Live:अंता सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने बनाई बढ़त
अंता सीट पर सार राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है। पहले स्थान पर कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया चल रहे हैं। भाया को 26575 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा हैं। नरेश को 21586 वोट और तीसरे स्थान पर चल रहे भाजपा के मोरपाल सुमन को 18408 वोट हासिल हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न है। अंता सीट के चुनाव नतीजे राजस्थान के चुनावी समीकरण को प्रभावित करेंगे। इस सीट पर वोटों की गिनती 20 राउंड तक होगी।
NOV 14, 2025 10:21 IST
Anta By Election Result Live: अंता सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा आगे
अंता सीट पर चार राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा पहले स्थान पर आ गए हैं। मीणा को 14012 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया 13860 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोरपाल सुमन तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। अंता सीट पर 20 राउंड तक वोटों की गिनती होगी।
NOV 14, 2025 10:16 IST
Anta By Election Result Live: अंता सीट के उम्मीदवार
- प्रमोद जैन भाया (कांग्रेस)
- मोरपाल सुमन (भाजपा)
- नरेश मीणा (निर्दलीय)
- नरेश (निर्दलीय)
- धर्मवीर बैरवा साहेब (निर्दलीय)
- मंजूर आलम (निर्दलीय)
- योगेश कुमार शर्मा (राइट टू री-कॉल पार्टी)
- बिलाल खान (निर्दलीय)
- दिलदार (निर्दलीय)
- नौशाद (निर्दलीय)
- पंकज (निर्दलीय)
- राजपाल सिंह शेखावत (परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया)
- बंशीलाल (निर्दलीय)
- जमील अहमद (निर्दलीय)
- पुखराज सोनेल (निर्दलीय)
NOV 14, 2025 09:56 IST
Anta By Election Result Live: अंता सीट पर तीसरे स्थान पर BJP उम्मीदवार
अंता सीट पर दो राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया बढ़त बनाए हुए हैं। भाया को 7567 वोट मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर चलने वाले नरेश मीणा को 6953 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर चल रहे भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 5266 वोट मिले हैं। यह सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए अहम मानी जा रही है। इस सीट पर दोनों दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस सीट पर 20 राउंड तक वोटों की गिनती होगी।
NOV 14, 2025 09:50 IST
Taran Taran By Election Result : तरन तारन सीट पर शिअद आगे
पंजाब की तरन तारन सीट पर तीन राउंड की काउंटिंग हो गई है। इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू और तीसरे स्थान पर कांग्रेस के करनबीर सिंह हैं। इस सीट पर 16 राउंड तक वोटों की गिनती होगी। इस सीट पर सीएम भगवंत मान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
NOV 14, 2025 09:50 IST
Ghatsila By Poll result Live: घाटशिला सीट पर जेएमएम आगे
झारखंड की घाटशिला पर एक राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। पहले चरण की मतगणना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन आगे चल रहे हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामदास मुर्मू दूसरे स्थान हैं। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार बाबू लाल सोरेन तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। इस सीट पर 20 राउंड तक मतों की गिनती होगी।
NOV 14, 2025 09:42 IST
Bypolls Result 2025 Live: बगडाम सीट पर एनसी उम्मीदवार आगे
जम्मू कश्मीर की बडगाम सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अगा सईद महमूद अल मोसावी आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दूसरे स्थान पर पीडीपी के अगा सईद मुंतजिर मेहदी हैं। तो नगरोटा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार देव्यानी राणा आगे चल रही हैं। इस सीट पर दूसरे स्थान पर जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह हैं।
NOV 14, 2025 09:35 IST
Anta By Election Result Live : अंता सीट पर तीसरे स्थान पर BJP उम्मीदवार
अंता सीट पर एक राउंड की वोटिंग के बाद कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 3407 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर निर्दलीय नरेश मीणा हैं। भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
NOV 14, 2025 09:26 IST
Anta By Election Result Live : कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया आगे
राजस्थान की अंता सीट पर शुरुआती रुझान आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया आगे चल रहे हैं। अंता सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने इस सीट पर मोरपाल सुमन को उतारा है जबकि निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने मुकाबले को रोचक बनाया है। अंता विधानसभा उपचुनाव में 80.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
NOV 14, 2025 09:04 IST
Bypolls Result 2025 Live: अंता सीट पर है त्रिकोणीय मुकाबला
अंता सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अंता में जनता ने आखिरकार किसको चुना है, अंता का किंग कौन है, यह स्थिति दोपहर तक साफ हो जाएगी।
