UP विधानसभा चुनाव : सपा से कांग्रेस ने मांगीं 175 से 200 सीटें, क्या मानेंगे अखिलेश यादव?

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने 'पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह सूची कुछ दिन पहले सपा नेताओं के साथ साझा की गई थी और जल्द ही दोनों दलों के नेता सीट बंटवारे पर विस्तृत चर्चा के लिए बैठेंगे।

UP Assembly Election 2027 : उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने 175 से अधिक सीट की प्रारंभिक सूची सौंपी है, जहां उसे लगता है कि वह गठबंधन में प्रभावी भूमिका निभा सकती है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने 'पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह सूची कुछ दिन पहले सपा नेताओं के साथ साझा की गई थी और जल्द ही दोनों दलों के नेता सीट बंटवारे पर विस्तृत चर्चा के लिए बैठेंगे।

Rahul Gandhi

यूपी में फरवरी-मार्च में होंगे विधानसभा चुनाव।

175 से 200 सीटों की सूची सौंपी

गौतम ने कहा, 'मैं आपको सटीक संख्या नहीं बता सकता, लेकिन हमने 175 से 200 सीट की सूची सौंपी है।' उन्होंने संकेत दिया कि 403 विधानसभा सीट वाले राज्य में चुनाव से पहले पार्टी बातचीत के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता ने कहा, 'दोनों दलों के नेतृत्व एक साथ बैठकर सीट बंटवारे की बारीकियों को तय करेंगे।' सपा के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस की प्रारंभिक सूची पर कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे नेता अखिलेश यादव जी ने स्पष्ट कर दिया है कि जीतने की क्षमता ही एकमात्र मानदंड है। इसलिए कोई भी कुछ भी मांग सकता है, लेकिन राजनीति में सर्वमान्य और सार्थक समाधान तक पहुंचने के लिए दिखावे से आगे बढ़ना होगा।'

End of Feed