Rajya Sabha Election: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, दो अन्य ओडिशा से राज्यसभा के लिए चुने गए निर्विरोध

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 20, 2024, 09:17 PM IST

Ashwini Vaishnav Elected for Rajya Sabha: बीजद ने दूसरी बार भाजपा द्वारा नामित वैष्णव की उम्मीदवारी को समर्थन दिया, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि पूर्व आईएएस अधिकारी इस बार भी राज्य सभा पहुँच सकें।

Ashwini Vaishnav Elected for Rajya Sabha: केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अश्विनी वैष्णव तथा बीजू जनता दल (बीजद) के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए ओडिशा से निर्विरोध चुने गए। रिटर्निंग अधिकारी अबनिकांत पटनायक ने मंगलवार को घोषणा की कि अनुभवी बीजद नेता और बाराबती-कटक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक, देबाशीष सामंतराय और बीजू युवा जनता दल (बीजेवाईडी) के उपाध्यक्ष सुभाशीष खुंटिया भी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।

Ashwini Vaishnav Elected for Rajya Sabha

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा के लिए चुने गए

रिटर्निंग अधिकारी ने कहा, 'ओडिशा से राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए जाने पर स्वीकार कर लिए गए। निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन वापस नहीं लिया गया, इसलिए तीनों उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन वैध रहेंगे। अब उनकी उम्मीदवारी घोषित की जा सकती है। वे अश्विनी वैष्णव, देबाशीष सामंतराय और सुभाशीष खुंटिया हैं।'

End of Feed