'उलेमा साहब अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए कर रहे ऐसा...' मोहम्मद शमी के रोजा ना रखने पर आई भाई जैद की प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोजा ना रखने पर आये उलेमा के बयान पर अब शमी के चचरे भाई मोहम्मद जैद की प्रतिक्रिया सामने आई है। मोहम्मद जैद ने कहा कि उलेमा साहब अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे है। जैद ने कहा कि रोजा के दौरान जब लंबा सफर होता है तो रोजा छोड़ा जा सकता है।

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोजा न रखने को लेकर बरेली के उलेमा ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिसपर अब मोहम्मद शमी के चचेरे भाई मोहम्मद जैद ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शमी भाई दुबई में खेल रहे है। रोजा के दौरान जब लंबा सफर होता है तो रोजा छोड़ा जा सकता है। इसमें कोई इतना बड़ा मुद्दा नहीं है। ये अपनी टीआरपी के लिए इमाम साहब ने बयान दिया है। शमी के चचेरे भाई ने कहा कि हम देश पर मर मिटने वाले लोग है।

Mohammed Shami

शमी के चचरे भाई मोहम्मद जैद ने उलेमा के बयान पर दी प्रतिक्रिया

मौलाना शहाबुद्दीन ने रोजा न रखने को लेकर की थी शमी की आलोचना

बता दें, रोजा न रखने को लेकर बरेली के उलेमा ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए रोजा रखना फर्ज है लेकिन अगर मोहम्मद शमी मुस्लिम होकर रोज नहीं रखता है तो इस्लाम की निगाहों में वह गुनहगार है। मौलाना शहाबुद्दीन नसीहत देते हुए मोहम्मद समी से कहा कि वह अपने गुनाहों की तौबा करके रोजा को जरूर रखें क्योंकि शरीयत के मुताबिक रोजा रखना मोहम्मद शमी के लिए फर्ज कार है।

End of Feed