शाइना एनसी पर अभद्र टिप्पणी का मामला, शिवसेना उद्धव गुट के नेता अरविंद सांवत ने माफी मांगी

Shaina NC : उद्धव शिवसेना गुट के नेता सावंत ने शनिवार को कहा कि उनकी बात से यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। वह इस विवाद को खत्म करना चाहते हैं। बता दें कि सावंत ने शाइना एनसी के बारे में कहा था कि 'यहां इम्पोर्टेड माल' नहीं चलता।

Shaina NC : एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना की नेता शाइना एनसी के खिलाफ की गई अपनी अभद्र टिप्पणी पर अरविंद सावंत ने माफी मांग ली है। उद्धव शिवसेना गुट के नेता सावंत ने शनिवार को कहा कि उनकी बात से यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। वह इस विवाद को खत्म करना चाहते हैं। बता दें कि सावंत ने शाइना एनसी के बारे में कहा था कि 'यहां इम्पोर्टेड माल' नहीं चलता। उनके इस बयान के बाद भाजपा और शिंदे गुट दोनों उद्धव गुट वाली शिवसेना पर हमलावर हो गया।

shaina nc

शाइना एनसी ने सावंत के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

किसी का अपमान नहीं हुआ-राउत

इस बयान के बाद उद्धव गुट वाली शिवसेना को बैकफुट पर आना पड़ा। संजय राउत ने कहा कि बयान से किसी का अपमान नहीं हुआ लेकिन भाजपा एवं शिंदे गुट ने सावंत पर हमला करना जारी रखा। शिंदे गुट ने कहा कि इसका जवाब जनता चुनावों में देगी। बाला साहेब यदि जिंदा होते तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करते। इस अभद्र बयान के खिलाफ शाइना ने सावंत के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।

End of Feed