मध्य प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच 'समान नागरिक संहिता विधेयक' पास, UCC लागू करने वाला देश का चौथा राज्य

मध्य प्रदेश विधानसभा ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को मंजूरी दे दी है, बता दें कि यह उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद इसे पारित करने वाला चौथा राज्य बन गया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को मंजूरी दे दी है, बता दें कि यह उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद इसे पारित करने वाला चौथा राज्य बन गया है। इससे पहले सदन में जो हुआ सदन में हंगामें, नारेबाजी के बीच कार्रवाही, सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। विधानसभा अध्यक्ष ने UCC बिल को ऐतिहासिक बताया है।

UCC Bill Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश विधानसभा में 'समान नागरिक संहिता विधेयक' को मंजूरी

UCC पर चर्चा के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में भारी हंगामा दिखा, दोनों तरह से जमकर नारेबाजी हुई वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सदन में जय जय श्री राम के नारे लगाए। हंगामे के बीच UCC पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सदन में कहा- 'मुस्लिम तुष्टिकरण बन्द करो...विधानसभा में एक स्वर्ण अध्याय लिखा गया, आज ऐतिहासिक दिन है। भगवान के विधान में सब एक है मनुष्य की नीति भी एक जैसी होनी चाहिए गुलामी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने देश की संप्रभुता से समझौता किया आज के बाद मध्य प्रदेश में भेदभाव से मुक्ति मिलेगी उत्तराखंड,असम,गुजरात के बाद मध्य प्रदेश UCC लागू करने वाले चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा'

End of Feed