बोकारो में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में दो नक्सली ढेर, टॉप नक्सली अरेस्ट

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बोकारो में दो हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं दो और घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार गोला बारूद बरामद हुआ है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Naxalites killed in Encounter: बोकारो जिले के तेजनारायनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ नक्सली दस्ते की मुठभेड़ दो हार्डकोर नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा एक टॉप नक्सली गिरफ्तार हुआ है। इनसे भारी मात्रा में हथियार गोला बारूद बरामद होने की खबर है।

naxal

मुठभेड़ में नक्सली ढेर

हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि दो हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं साथ ही घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार गोला बारूद बरामद हुआ है। घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

End of Feed