जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने किया प्रादेशिक सेना के दो जवानों का अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे को मार डाला

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने प्रादेशिक सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान वापस आने में कामयाब हो गया है।

Two jawans of the Territorial Army abducted: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगल वाले इलाके में आतंकियों ने प्रादेशिक सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान वापस आने में कामयाब हो गया है। लेकिन एक जवान अब भी लापता है। सुरक्षा बलों ने लापता जवान की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया, हालांकि इस जवान को आतंकियों ने मार डाला।

Army

प्रतीकात्मक फोटो

जवान का शव बरामद

अनंतनाग इलाके में आतंकवादियों द्वारा अपहृत प्रादेशिक सेना के जवान का शव बरामद कर लिया गया है। जवान के शव पर गोलियों के घाव हैं। सैनिक कल से लापता था और सुरक्षाबलों ने वहां तलाशी अभियान जारी रखा था।

End of Feed