दुनिया का चक्कर लगाएंगी भारतीय नौसेना की ये दो महिला अधिकारी, जानें क्या है पूरा प्लान

Indian Navy: भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी समुद्री मार्ग से INSV तारिणी पर सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाएंगी। दोनों अधिकारी- लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के, पिछले तीन वर्षों से इस अविश्वसनीय यात्रा की तैयारी कर रही हैं। आपको नाविका सागर परिक्रमा II की खास बातें बताते हैं।

NAVIKA SAGAR PARIKRAMA II: भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. जल्द समुद्री मार्ग से दुनिया का चक्कर लगाएंगी। नौसेना प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने रविवार को बताया कि रूपा और दिलना भारतीय नौसेना के नौकायन जहाज ‘आईएनएसवी तारिणी’ पर सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाने के अभियान पर रवाना होंगी।

Indian Navy NAVIKA SAGAR PARIKRAMA II

दुनिया का चक्कर लगाएंगी ये दो महिला अधिकारी।

तीन साल से कर रहीं ‘सागर परिक्रमा’ अभियान की तैयारी

उन्होंने बताया कि दोनों महिला अधिकारी पिछले तीन साल से ‘सागर परिक्रमा’ अभियान की तैयारी कर रही हैं। मधवाल ने कहा, 'सागर परिक्रमा एक कठिन यात्रा होगी, जिसके लिए अत्यधिक कौशल, फिटनेस और मानसिक सतर्कता की जरूरत पड़ेगी। दोनों महिला अधिकारी बेहद कठोर प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके पास हजारों मील की समुद्री यात्रा का अनुभव है।'

End of Feed