Twisha Sharma Case: अधूरी केस डायरी मिलने पर सीबीआई नाराज; कोर्ट के ऑर्डर के बाद जल्द आरोपियों को कस्टडी में लेगी टीम

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ट्विशा की मौत के मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई ने उसके पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ट्विशा केस में सीबीआई अधिकारियों ने पुलिस जांच पर नाराजगी जताई है। सीबीआई की टीम ने इस मामले में आज भोपाल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।जांच के क्रम में सीबीआई अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पुलिस जांच पर सवाल खड़े करते हुए अधूरी केस डायरी मिलने पर नाराजगी जताई। सीबीआई टीम ने इस दौरान जल्द ही केस डायरी कंप्लीट करने और आज रात तक देने को कहा है।

Twisha Sharma

मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा (फाइल फोटो)

ट्विशा शर्मा मौत मामले में एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने यह भी बताया कि मामले की जांच पुलिस की ओर से स्थगित कर दी गई है। जल्द ही पूरी केस डायरी सीबीआई को सौंप दी जाएगी। साथ ही कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लेगी।

End of Feed