Donald Trump On India's Tariff: भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की काफी आलोचना हो रही है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिकी में भी उनके इस फैसले के खिलाफ आवाजें उठ रही है। हालांकि, ट्रंप ने दो टूक कहा है कि उनका भारत पर टैरिफ कम करने का कोई विचार नहीं है। हाल ही उन्होंने कहा था कि भारत के साथ अमेरिका का रिश्ता एकतरफा चल रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वो किसी भी हालत में भारत पर लगाए टैरिफ को कम नहीं करेंगे।(फोटो साभार: पीटीआई)
वहीं, ट्रंप ने द स्कॉट जेनिंग्स रेडियो शो पर एक टेलीफोन इंटरव्यू में कहा",वह टैरिफ को को किसी भी इंसान से बेहतर समझते हैं। उन्होंने कहा कि भारत, दुनिया का सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश है। उन्होंने आगे कहा कि चीन हमें टैरिफ से मारता है, भारत हमें टैरिफ से मारता है। ब्राजील हमें टैरिफ से मारता है। मैं टैरिफ को इन देशों से बेहतर समझता हूं। मुझे भारत ने जीरो टैरिफ का ऑफर दिया था। मैं अगर उन पर टैरिफ नहीं लगाता तो वो हमें कभी ये ऑफर नहीं देते। इसलिए टैरिफ तो जरूरी है।"
ट्रंप ने अमेरिकी बाइक कंपनी का किया जिक्र
कुछ दिनों पहले मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने भारतीय सामानों को बिना किसी बाधा के अपने बाजार में आने दिया, लेकिन भारत ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने हार्ले डेविडसन बाइक कंपनी एक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने इस कंपनी पर भारी टैरिफ लगाकर उसे अपने बाजार में आने से रोक दिया।
भारत एकतरफा व्यापार कर रहा: ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा कि बहुत कम लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, जबकि वे हमारे साथ बहुत ज्यादा व्यापार करते हैं। दूसरे शब्दों में वे हमें भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, जो उनका सबसे बड़ा ग्राहक है, लेकिन हम उन्हें बहुत कम बेचते हैं। अब तक यह पूरी तरह से एकतरफा रिश्ता रहा है और यह कई दशकों से चला आ रहा है। इसकी वजह यह है कि भारत ने अब तक हम पर इतने ज्यादा टैरिफ लगाए हैं, किसी भी देश से ज्यादा कि हमारे व्यवसाय भारत में सामान नहीं बेच पा रहे हैं।
ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया सेकेंडरी टैरिफ?
बता दें कि ट्रंप का कहना है कि भारत लगातार रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है, जिससे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को फायदा पहुंच रहा है। भारत अप्रत्यक्ष तौर पर युद्ध में यूक्रेन की मदद कर रहा है। वहीं, भारत का साफ तौर पर कहना है कि वो किसी भी देश की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करता। ट्रंप का इस बात का गुस्सा है कि भारत, अमेरिका से ज्यादा रूस के कच्चा तेल खरीदता है। ट्रंप ने हाल ही में यह भी दावा किया था कि भारत ने अमेरिका पर लगाए टैरिफ को कम करने की पेशकश की थी, लेकिन अब काफी देर हो चुकी है।
एक तरफ जहां टैरिफ को लेकर ट्रंप जिद पर अड़े हैं, वहीं, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने पाकिस्तान द्वारा ट्रंप के परिवार के साथ व्यापार करने की इच्छा के कारण भारत के साथ अपने संबंधों को "खत्म" कर दिया है।
