UP Fire Incident Today: बरेली में बड़ा हादसा, झोपड़ी में आग लगने से चार बच्चियों की जिंदा जलकर मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 23, 2024, 09:46 PM IST

Bareilly, UP Fire Incident Today: बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र में एक घर की छत पर खेल रहे तीन बच्चियों की वहां रखे पुआल में आग लगने से जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, एक बच्ची की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।

Bareilly, UP Fire Incident News in Hindi: बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी इलाके में शुक्रवार को एक झोपड़ी में आग लग जाने से चार बच्चियों की मौत हो गई। बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी इलाके में एक झोपड़ी में आग लग गई जिसमें तीन बच्चियों की जलने से मौके पर मौत हो गई जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली भेजा गया था लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

bareilly fire incident

बरेली के फरीदपुर में एक झोपड़ी में आग लग जाने से चार बच्चियों की मौत हो गई (प्रतीकात्मक फोटो)

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 5 साल की प्रियांशी, 6 साल की मानवी और 5 साल की नैना और नीतू के तौर पर हुई है। बरेली देहात के फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी गांव निवासी रामदास की झोपड़ी में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े।

End of Feed