Vanadium in Gujarat: गुजरात में मिला बेहद दुर्लभ मेटल वैनेडियम, बदल देगा देश की किस्मत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 18, 2023, 01:38 PM IST

तलछटों पर शोध करने वाले भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने सबसे पहले वैनेडियम के संभावित नए स्रोत की सूचना दी।

Vanadium Found in Gujarat: कई उद्योगों में एक महत्वपूर्ण कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होने वाला बेहद दुर्लभ वैनेडियम गुजरात में मिला है। खंभात की खाड़ी से जमा किए गए तलछट के नमूनों में यह पाया गया है, जो गुजरात में अलंग के पास अरब सागर में खुलती है। खास बात यह है कि इस बेशकीमती खनिज का इस्तेमाल स्टील को मजबूत करने और बैटरी बनाने के लिए किया जाता है। यह भारत में बेहद दुर्लभ है।

Vanadiuam

गुजरात में मिला वैनेडियम

जीएसआई ने किया है शोध

तलछटों पर शोध करने वाले भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने सबसे पहले वैनेडियम के संभावित नए स्रोत की सूचना दी। 'नेचर' पत्रिका में प्रकाशित एक लेख में जीएसआई, मैंगलोर के समुद्री और तटीय सर्वेक्षण प्रभाग (एमसीएसडी) के एक शोधकर्ता बी गोपकुमार ने कहा कि यह भारत के अपतटीय तलछट में वैनेडियम की मौजूदगी की पहली रिपोर्ट है।

End of Feed