'सहिष्णुता ही हिंदुत्व की आत्मा', RSS प्रमुख की टिप्पणी के बाद फडणवीस बोले- हिंदुओं के खून में है सहनशीलता

Mohan Bhagwat US Speech: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सहिष्णुता ही हिंदुत्व की आत्मा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई आप पर हमला करता है, तो उसका मुकाबला जरूर करना चाहिए, लेकिन हिंदू कभी पहले हमला नहीं करता।

Mohan Bhagwat US Speech: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू धर्म के समावेशी स्वरूप पर जोर देने के एक दिन बाद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि सहिष्णुता ही हिंदुत्व की "आत्मा" है। उन्होंने नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लेकिन सहनशीलता का मतलब यह नहीं है कि हमलों का जवाब न दिया जाए।

Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

न्यूयॉर्क में 'वन वर्ल्ड: वन ह्यूमैनिटी फेथ लीडर्स समिट' को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, "अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रहेगा।" फडणवीस ने प्रतिक्रिया पूछे जाने पर कहा, "आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जो कहते हैं, उस पर हम कभी कोई टिप्पणी नहीं करते।"

End of Feed