आज का इतिहास, 09 फरवरी : आजादी के बाद शुरू हुई थी पहली जनगणना की तैयारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 9, 2023, 12:04 AM IST

आज का इतिहास (Aaj la Itihas), 09 फरवरी : देश के आजाद होने के बाद 1951 में हुई जनगणना कहने को तो अपने आप में 9वीं जनगणना थी, लेकिन यह आजादी के बाद की पहली जनगणना थी और बंटवारे के कारण इसमें बहुत से बदलाव आए। इसके साथ ही जानिए देश-दुनिया और क्या-क्या हुआ।

आज का इतिहास (Aaj la Itihas), 09 फरवरी : जनगणना हर 10 वर्ष में मनाया जाने वाला एक ऐसा राष्ट्रीय उत्सव है, जिसमें देश के हर हिस्से में रहने वाले हर नागरिक को शामिल किया जाता है। देश में 1871 के बाद से हर दसवें बरस जनगणना होती थी। इस लिहाज से 1947 में विभाजन और देश आजाद होने के बाद 1951 में हुई जनगणना कहने को तो अपने आप में नौवीं जनगणना थी, लेकिन यह आजादी के बाद की पहली जनगणना थी और बंटवारे के कारण इसमें बहुत से बदलाव आए। इससे भारत का नक्शा बदलने के साथ ही हिंदु मुस्लिम आबादी का अनुपात भी बदल गया। आजाद भारत की जनगणना के इतिहास में नौ फरवरी का खास महत्व है क्योंकि इसी दिन जनगणना के लिए सूची बनाने का काम शुरू किया गया था।

indian's first census after independence

जानिए आज का इतिहास

देश दुनिया के इतिहास में 09 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1757 : राबर्ट क्लाइव ने अलीनगर संधि के जरिए कलकत्ता (अब कोलकाता) को सिराजुदौला से लेकर ब्रिटिश नियंत्रण वाले इलाके में शामिल कर लिया।

End of Feed