Mimi Chakraborty Resign: TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 15, 2024, 05:42 PM IST

TMC MP Mimi Chakraborty Resign: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनका ये कदम ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दिया
  • ममता बनर्जी से मुलाकात करने के बाद सांसद पद से इस्तीफे का एलान
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभी तक उस इस्तीफा को स्वीकार नहीं किया है

TMC MP Mimi Chakraborty Resign: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है जो राज्य की सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को बड़ा झटका देने वाली है, राज्य में तृणमूल कांगेस पार्टी का बेहद पॉपुलर फेस TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, ममता बनर्जी के लिए ये बड़ा झटका है।

TMC MP Mimi Chakraborty Resign

टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती इस्तीफा

बंग्ला फिल्मों की अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात करने के बाद सांसद पद से इस्तीफे का एलान किया।

End of Feed