निशिकांत दुबे बनाम महुआ मोइत्रा: 'सवाल के बदले घूस' मामले में TMC सांसद पहुंची हाईकोर्ट, BJP MP के खिलाफ मानहानि का केस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 17, 2023, 08:21 PM IST

निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मोइत्रा पर संसद में प्रश्न पूछने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से नकदी और 'उपहार' के रूप में 'रिश्वत' लेने का आरोप लगाया था। दुबे ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी लिखा है और जांच की मांग की है।

संसद में सवाल के बदले पैसे के मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करया है। निशिकांत दुबे के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई के खिलाफ भी मानहानि का मामला दर्ज कराया गया है।

mahaua moitra

महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे को भेजा मानहानि का नोटिस

शुक्रवार को होगी मामले की सुनवाई

लाइव लॉ के अनुसार निशिकांत दुबे और देहाद्राई ने आरोप लगाया था कि सांसद ने लोकसभा में सवाल पूछने के लिए ''रिश्वत'' ली थी। याचिका आज न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध थी। कोर्ट ने कहा कि अब वह इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को करेगी। मोइत्रा ने कल दुबे, देहाद्राई और मीडिया घरानों को कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया। कानूनी नोटिस में कहा गया है कि दुबे ने तत्काल राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में "झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए"।

End of Feed