TMC को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

Koel Mallick Resign From TMC: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की।

Koel Mallick Resign From TMC: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कोयल मलिक ने भूपेंद्र यादव के आवास पर जानकर उनसे मुलाकात की। फिल्मी करियर के बाद कोयल मलिक ने इसी साल अप्रैल में ही टीएमसी का दामन थामा था। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजा था। बुधवार को पार्टी नेता मदन मित्रा ने भी ममता का साथी छोड़ दिया था और ऋतब्रत खेमे में चले गए थे।

koel mallick

राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा

राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन को लिखे एक पत्र में कोयल मल्लिक ने कहा है कि वे अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। कृपया इसे स्वीकार किया जाए. उन्होंने राज्यसभा के सभी अधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद दिया है।

End of Feed