मानसून सत्र से पहले TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने PM मोदी को लिखा पत्र,परिसीमन और FCRA विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने परिसीमन पर सरकार के प्रस्तावित कठोर कानून और विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) में संशोधन से जुड़े विधेयक पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया।

कल से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने परिसीमन और विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) से जुड़े प्रस्तावित विधेयकों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण विधेयकों पर व्यापक राजनीतिक सहमति बनाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए जरूरी है।

डेरेक ओ ब्रायन

डेरेक ओ ब्रायन ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी (फाइल फोटो | PTI)

ओ ब्रायन ने अपने पत्र में कहा कि भले ही संसद के मानसून सत्र की कार्यसूची में फिलहाल परिसीमन से संबंधित कोई विधेयक शामिल नहीं है, लेकिन सरकार के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए विपक्ष में आशंकाएं बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी कुछ अहम विधेयकों को सीमित चर्चा के साथ पेश किया गया था।

End of Feed