तिरुपति बालाजी के लड्डू में चर्बी की मिलावट के आरोप का मामला गर्माया, सीएम नायडू बोले- दोषियों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्रवाई

सीएम नायडू ने कहा, मुझे लैब से जो रिपोर्ट मिली है उससे स्पष्ट है कि प्रसाद की गुणवत्ता के साथ समझौता किया गया, उसमें अपवित्र वस्तुओं की मिलावट की बात सामने आई है। इन सबके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है

KEY HIGHLIGHTS
  • भगवान तिरुपति बालाजी के प्रसिद्ध प्रसाद लड्डू में एनिमल फैट पाए जाने का दावा
  • मिलवाट के सनसनीखेज खुलासे के बाद आंध्र प्रदेश की सियासत गर्माई
  • आंध प्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडू ने कहा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

Tirupati Balaji laddus Row: भगवान तिरुपति बालाजी के प्रसिद्ध प्रसाद लड्डू को बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए घी में एनिमल फैट पाए जाने के सनसनीखेज खुलासे के बाद आंध्र प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। इसे लेकर तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) में जंग छिड़ी हुई है। आंध प्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडू ने कहा है कि इस अनियमियता में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrababu Naidu.

चंद्रबाबू नायडू

नायडू बोले, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

सीएम नायडू ने कहा, मुझे लैब से जो रिपोर्ट मिली है उससे स्पष्ट है कि प्रसाद की गुणवत्ता के साथ समझौता किया गया, उसमें अपवित्र वस्तुओं की मिलावट की बात सामने आई है। इन सबके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है, कुछ को काम से हटा भी दिया गया है। प्रसाद की पवित्रता का पूरा ध्यान रखते हुए अब शुद्ध घी इस्तेमाल किया जा रहा है। श्रद्धालु भी इस कार्यवाही से संतुष्ट हैं। इस सिलसिले में और भी जांच की जा रही है, सुबूत जुटाए जा रहे हैं। इस अनियमियता में जो भी शामिल पाया गया उसके खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा।

End of Feed