स्टेट पॉलिटिक्स में कब एंट्री करेंगे चिराग पासवान? 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' प्राथमिकता; वैश्विक स्तर पर ले जाएंगे बिहार के कृषि उत्पाद

टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025) कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार और बिहारी फर्स्ट मेरी प्राथमिकता है। कृषि प्रधान बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित होने के साथ हाजीपुर के केला, मुजफ्फरपुर की लीची, भागलपुर के आम और लीची को विश्वस्तर पर ले जाने का प्रयास है। चिराग पासवान ने कहा कि मैं 2030 तक बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ूंगा।

टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025) के दूसरे दिन बिहार के मुद्दों को लेकर भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने अपने विचार रखे। टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर व एंकर सुशांत सिन्हा के सवालों के जवाब में चिराग ने कहा एनडीए गठबंधन विनिंग कॉम्बीनेशन है। इस गठबंधन में बड़ी आबादी का विश्वास है। बिहार में पिछले उपचुनाव में एनडीए ने 100 फीसदी सीटें जीती थी, जो हमारे विश्वास को बढ़ाता है। इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन 225 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। वहीं, नीतीश कुमार, लालू यादव और पारस यादव पर किए गए सवालों से किनारा करते दिखे। उन्होंने कहा राजनीति में हमें व्यक्तिगत कटाक्ष नहीं करना चाहिए। हमें राजनीतिक तौर पर नहीं बल्कि, नीतियों पर फोकस करना चाहिए। नीतीश के राष्ट्रगान के अपमान करने की बात पर उन्होंने कहा उस दौरान परिस्थितियां कुछ और रही होंगी। उन तस्वीरों के कई कारण हो सकते है। हमें नीतियों पर सवाल उठाने चाहिए न कि पर्सनल। उन्होंने कहा हमारा प्रयास देश के साथ बिहार को आगे ले जाने की है। हमारा प्रयास बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट है।

Chirag Paswan in Times Now Summit 2025

टाइम्स नाउ समिट में चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा मैं प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ सकता। इस गठबंधन की इज्जत रखना हमारी जिम्मेदारी है। हम बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गठबंधन के साथ आगे बढ़ेंगे। हमारा यकीन है कि हम 225 सीटें जीतने के लिए प्रयासरत होंगे। हमारा गठबंधन हर स्तर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लालू यादव के परिवार के साथ रिश्तों को लेकर कहा कि हमारे कुछ राजनीतिक मतभेद हैं। मैं राजद जैसी पार्टी, जिसकी जाति, साम्प्रादायिकता लक्ष्य है, उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकता।

End of Feed