Times Now Summit 2024: जनरल मनोज पांडे बोले - चीन बॉर्डर पर सीमा पार की हरकतों पर हमारी कड़ी नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 04:58 PM IST

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने Times Now Summit 2024 से पहले दिन इंडिया अनस्टॉपेबल में अपने विचार रखे। उन्होंने यहां बताया कि आखिर क्यों देश की जनता के बीच सेना का सम्मान इतना ज्यादा है। इसके अलावा उन्होंने चीन सीमा, मणिपुर और आतंकवाद के मुद्दे पर भी बात की।

Times Now Summit 2024: इंडिया अनस्टॉपेबल मुद्दे पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने अपने विचार रखे। उन्होंने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बातचीत में उन्होंने सेना को मिलने वाले सम्मान से लेकर सेना में महिलाओं की स्थिति और चीन बॉर्डर व मणिपुर के हालात तक पर तमाम प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि उत्तरी सीमा पर बॉर्डर के पार की हर हरकत पर हमारी कड़ी नजर है।

General Manoj Pande

जनरल मनोज पांडे

जब उनसे आम जनता की तरफ से सेना को मिलने वाले सम्मान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमारे सैनिकों का सेल्फलेस कमिटमेंट ही हमारे लिए सम्मान पैदा करता है। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों की क्षमताओं और ट्रेनिंग पर लोग भरोसा करते हैं। भारतीय सेना के इन्हीं कार्यों की वजह से यह लोगों के दिल और दिमाग में जगह बनाती है। उन्होंने सेना को भारत के प्राइड का कॉन्ट्रीब्यूटर और स्टेकहोल्डर बताया।

End of Feed