LIVE
Times Now Summit 2024 : कांग्रेस के समय में ना कृषि सम्मान निधि थी और ना ही कृषि सम्मान- अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- पिछले 10 साल भारत के लिए रहे ऐतिहासिक
Times Now Summit 2024 India Unstoppable News : टाइम्स नेटवर्क पर आज खास कार्यक्रम टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) कार्यक्रम आयोजित हो रहा है इसमें कई प्रमुख हस्तियों ने भारत की विकास यात्रा के बारे में अपने विचार रखे। आज गुरुवार को इसमें राजनाथ सिंह ने भी शिरकत की। उन्होंने सेना की ताकत से लेकर अग्निवीर योजना तक खुलकर अपनी बात रखी। आपको बता रहे हैं इस कार्यक्रम से जुड़ा हर अपडेट।
MAR 28, 2024 21:06 IST
Times Now Summit 2024: Kriti Sanon ने कहा- 'पुरुष केंद्रित फिल्में हुईं कम'
Times Now Summit Kriti Sanon Exclusive: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक कृति सेनन अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। सिर्फ यही नहीं बैक टू बैक ब्लाक्बस्टर फिल्म देने के बाद एक्ट्रेस की फैन फालोइंग ने आसमान छू लिया हो मानो। यहां पढ़े पूरी खबर
MAR 28, 2024 21:04 IST
Times Now Summit 2024 में अभिनेत्री कृति सेनन ने लिया भाग, कही ये बड़ी बात
कृति सेनन ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में कहा कि हम सभी को हमेशा बड़े सपने देखना चाहिए। कृति ने कहा कि हम सभी को कभी भी हिम्मत नही हारनी चाहिए। कृति ने बताया कि सफलता और असफता को कैसे लेना चाहिए। कृति ने कहा कि जीवन में असफलता का स्वाद भी चखना जरूरी है, ताकि आप सफलता को सही से समझ सके।
MAR 28, 2024 20:54 IST
पंजाब में इस बार आप को मिलेंगी शून्य सीटे- अनुराग ठाकुर
केजरीवाल को ईडी ने 9 बार समन दिया फिर भी वो ईडी के सामने पेश नही हुए। केजरीवाल को जनता ने चुनाव हराया और जीताया। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटे है जिनमें से इस बार केजरीवाल को शून्य सीट आएगी।
MAR 28, 2024 19:44 IST
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना
ये वो ही केजरीवाल है, जो अपनी बेटियों की कसम खा कर कहते थे कि राजनीति में नहीं आऊंगा। ये वही केजरीवाल है, जो कहते थे कि कांग्रेस के साथ कभी नहीं आऊंगा।
MAR 28, 2024 19:13 IST
अमिताभ कांत ने विनिर्माण क्षेत्र को बताया महत्वपूर्ण
अमिताभ कांत ने विनिर्माण में आकार और पैमाने हासिल करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में बड़े निगमों की भूमिका को रेखांकित किया जो छोटे व्यवसायों का समर्थन करते हैं, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।
MAR 28, 2024 19:04 IST
भारत अब रुकने वाला नहीं- IT मंत्री अश्विनी वैष्णव
Times Now Summit 2024: आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम अनस्टॉपेबल हैं। भारत में तेजी से रेलवे ट्रैक बढ़ रहा है। पूरे देश में 400 से ज्यादा ट्रेन रोज चल रही हैं। एप्पल भारत में 1 लाख से ज्यादा लोगों को जॉब दे रहा है और भारत में आईफोन भी बना रहा है। अब देश में तेजी से बदलाव हो रहा है। हमारे पास सेमीकंडक्टर चिप की चार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। इसके हिसाब से मैं कह सकता हूं कि हम अनस्टॉपेबल हैं। केन्द्रीय रेल एवं आईटी मंत्री वैष्णव ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में यह बात कही। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAR 28, 2024 18:47 IST
अबकी बार 400 पार- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
आज देश के अगले 25 साल का विजन बिल्कुल साफ है। लोगों को पीएम मोदी पर विश्वास है। जब लोगों में विश्वास आता है, तो लोग अपना विश्वास दिखाते है। इसलिए इस बार हम 400 पार करेंगे।
MAR 28, 2024 18:27 IST
कांग्रेस ने भारत के संविधान को मारा- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के संविधान का मारने का काम किया है, लेकिन आज कांग्रेस में आज इतनी ताकत नही है कि वो देश के किसी भी संस्थान को मार सके।
MAR 28, 2024 17:34 IST
हम मनुष्य की नहीं, सृष्टि की बात करते हैं-प्रसून जोशी
गीतकार प्रसून जोशी ने कहा कि भारत न जाने कब से 'वसुधैव कुटुम्बकम' की बात करता आया है। हम प्रकृति के दोहन की बात नहीं करते। हम उसके साथ जीते हैं। हम मनुष्य की नहीं सृष्टि की बात करते हैं। विविधता को भारत सदियों से जीता आया है। यह लोगों के कार्यकलापों में परिलक्षित और व्यक्त होती है। इस मौके पर प्रसून जोशी ने अपनी नई कविता भी सुनाई।
MAR 28, 2024 16:37 IST
देश की ग्रोथ दूसरे-तीसरे टियर सिटी से आ रही-हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पिछली तिमाही में देश की ग्रोथ 8.6 फीसदी रही और यह पिछले 10 साल में फैसले लेने वाली सरकार का नतीजा है। भारत का सामूहिक रूप से प्रयास नजर आ रहा है। देश की ग्रोथ दूसरे और तीसरे टियर सिटी से आ रही है। उन्होंने कहा कि एक समय था कि लोग सरकारी कंपनियों के बारे में कहते थे कि ये तो पीएसयू हैं। इनकी क्या ग्रोथ होगी। लेकिन आज देखिए सरकारी कंपनियां और जो मेरे मंत्रालय के तहत वो जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं। शेयर मार्केट ये रिकॉर्ड प्रदर्शन कर रही हैं और रिटर्न जेनरेट कर रही हैं।
MAR 28, 2024 16:03 IST
मोदी ने लोगों को दिए हौसले और आत्मविश्वास के पंख-सुहेल सेठ
टाइम्स नाउ समिट 2024 में ब्रांड मोदी पर काउंसिलेज इंडिया के मैनेजिंग पार्टनर सुहेल सेठ ने खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मोदी वो ब्रांड है जो खुदके दम पर बना है, इसे भारत की जनता ने बनाया है। मोदी हौसला बढ़ाने में माहिर हैं और वो सबसे अच्छे बर्ड कीपर भी हैं। एक सफल ब्रांड के दो पैमाने होते हैं - ठहराव और फोकस, ये दोनों क्वालिटी नरेंद्र मोदी में हैं। मोदी लोगों के दिल और दिमाग को छू लेते हैं, चोहे वो उनका समर्थक हो या फिर घोर विरोधी।
MAR 28, 2024 15:24 IST
मिलिंद देवड़ा बोले- विपक्ष का गठजोड़ मौकापरस्त
टाइम्स समिट में पहुंचे मिलिंद देवड़ा ने चुनाव में विपक्ष की संभावनाओं पर कहा - मुझे लगता है कि पिछले एक दशक में, साल 2014 से जब से यूपीए को पीएम मोदी ने हटाया है, विपक्ष के पास देश की जनता के लिए कोई ठोस एजेंडा या ठोस सुझाव नहीं था। आज जो हम विपक्ष का गठबंधन देख रहे हैं, वह पूरी तरह से मौकापरस्त है। जहां तक महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी यानी एमवीए की बात है, 2019 में जब उद्धव ठाकरे जी को सत्ता और पैसे के लिए मुख्यमंत्री पद नहीं मिला तो, शिवसेना और कांग्रेस ने गठजोड़ कर लिया। लोगों ने साफ देखा कि इनका कोई ठोस एजेंडा नहीं था। इनका एक ही मकसद है नरेंद्र मोदी को रोकना जो देश को आगे ले जा रहे हैं।
MAR 28, 2024 15:09 IST
टाइम्स नाउ समिट में पहुंचे सांसद मिलिंद देवड़ा
MAR 28, 2024 12:21 IST
मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास है, बोले पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, जब मैं रैली में कहता हूं, मोदी है तो..भीड़ चिल्लाती है। जब कहता हूं कि अबकी बार 400 पार तो भीड़ जोश में आ जाती है। जय श्रीराम कहो तो हजारों हाथ उठ जाते हैं और भीड़ कहती है जय श्रीराम। पीयूष गोयल ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने काम किया है। स्वभाविक रूप से देश का जो विकास हुआ है, टॉप 5 इकोनॉमी में आए हैं, मोदी जी ने जो कहा वो करके दिखाया। अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया है, लोगों के कल्याण का काम किया, गरीबों के जीवन को सुधारने का काम किया है। उनकी लोकप्रियता चरम पर है। ऐसे में हम अपना रिपोर्ट कार्ड देते हुए बताते हैं कि कैसे-कैसे काम किया है। मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास है, उनकी बात गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आपके सर्वे ने भी करीब 411 सीटें दी हैं। आप कल्पना कीजिए कि गाड़ी आगे जाकर कहां रुकेगी। विपक्ष के इस आरोप पर की बीजेपी डरी हुई है, गोयल ने कहा-पहले विपक्ष तय कर ले कि विपक्ष कौन है। अभी तो यही प्रश्नचिह्न बना हुआ है मोदी बनाम कौन। वे राहुल को अपने नेता तो घोषित करें। विपक्ष बताए तो कि उनका नेता कौन है। फिर तय कर लें कि केरल में गाली देंगे, बंगाल में दोस्ती करेंगे।
MAR 28, 2024 12:11 IST
Times Now Summit 2024 के मंच पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
MAR 28, 2024 12:09 IST
रितेश अग्रवाल बोले, भारत दुनिया की टॉप-2 इकोनॉमी हो सकता है
MAR 28, 2024 11:10 IST
टाइम्स नाउ समिट के मंच पर राजनाथ सिंह
MAR 28, 2024 11:03 IST
अग्निवीर योजना पर बोले राजनाथ
अग्निवीर योजना पर राजनाथ ने कहा, सेना में यूथफुलनेस होनी चाहिए। हमारे सेना के जवानों की उम्र 30-35, 40-50 रही है। जब अग्निवीर के माध्यम से हमारे 18-20 साल के जवान सेना में जाएंगे, जवानों में जोखिम उठाने का जज्बा ज्यादा होता है। वैसे जिन जवानों की अधिक उम्र है वो भी पूरी जिम्मेदारी के साथ इसे निभा रहे हैं। आज टेक्नोलॉजी का युग है और हमारे जवान टेक सेवी होने चाहिए। हम अग्निवीर के माध्यम से ऐसे जवानों की भर्ती कर रहे हैं। उनके भविष्य के साथ भी किसी तरह की ज्यादती नहीं होने देंगे, ये भी हमारी गारंटी है। उसके लिए जो भी सिस्टम में बदलाव लाया जा सकता है, सर्विसेज में जो रिजर्वेशन का प्रोविजन है, हमने सब कुछ सुनिश्चित किया है।
MAR 28, 2024 11:09 IST
राजनाथ ने कहा, देश की सीमाएं और देश पूरी तरह से सुरक्षित
राजनाथ ने कहा, हमारे सेना और जवानों पर देशवासियों को भरोसा होना चाहिए। 5 साल तक काम करते हुए जो मैंने समझा है, देखा है, मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश की सीमाएं और देश पूरी तरह से सुरक्षित है।
MAR 28, 2024 11:08 IST
टाइम्स नाउ समिट में पहुंचे राजनाथ सिंह
टाइम्स नाउ समिट में पहुंचे राजनाथ सिंह। टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा राजनाथ सिंह का स्वागत किया। विनीत जैन ने कहा, पीएम मोदी ने नया भारत का एजेंडा रखा था, आज हमें नए भारत पर उनके कैबिनेट के सदस्यों के विचार सुनने को मिलेंगे। जहां तक सुरक्षा का सवाल है, भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी और काबिल सेनाओं में से एक है। पिछले तीन महीने में भारतीय नेवी ने अदन की खाड़ी और रेड सी में कार्रवाई कर जहाजों को सामान को बचाया है। राजनाथ सिंह के योगदान को हर किसी ने पहचाना है। देश में स्टार्टअप इंडियन मूवमेंट ने बड़ी कामयाबी दर्ज की है। तेजी से स्टार्टअप बढ़ रहे हैं, यूनिकॉर्न बढ़ रहे हैं। आज देश में 6 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं, टियर-2 और टियर-3 शहरों में हैं।
