'चलो संसद' के दौरान प्रदर्शनकारियों का कोहराम, Times Now Navbharat की रिपोर्टर पर जानलेवा हमला, सुनाई आपबीती

कॉकरोच जनता पार्टी के चलो संसद अभिायन के दौरान जमकर उत्पात मचाया गया। इस दौरान Times Now Navbharat की रिपोर्टर ज्योति मिश्रा हमले की चपेट में आईं। प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थरों-बोतलों से हमला कर दिया।

Attack on Times Now Navbharat During Chalo Sansad: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चलो संसद कार्यक्रम के दौरान मीडिया को भी प्रदर्शनकारियों के हमले का शिकार बनना पड़ा। Times Now Navbharat की रिपोर्टर ज्योति मिश्रा भी इस हमले की चपेट में आईं। प्रदर्शनकारियों ने रिपोर्टर पर पत्थरों-बोतलों से हमला कर दिया। लेकिन पुलिस ने किसी तरह उन्हें प्रदर्शनकारियों के हमले से बचाया। एक पुलिस अधिकारी ज्योति मिश्रा और कैमरामैन दिलीप अवस्थी को बचाकर भीड़ के सामने से ले गए। पुलिस अधिकारी ने लगातार रिपोर्टर के सिर को अपने हाथों से बचाते हुए हमलावरों की जद से दूर लेकर गए।

Times reporter attacked

टाइम्स नाउ नवभारत रिपोर्टर ज्योति मिश्रा पर हमला

रिपोर्टर ज्योति मिश्रा पर हमला

इस दौरान ज्योति मिश्रा बेहद घबराई हुई थीं। इसी दौरान वह लगातार कहती जा रही थीं कि किस तरह उन्हें और पुलिस दोनों को निशाना बनाया गया। वह कहती हैं- हम इनकी खबर दिखाने के लिए इनके बीच पहुंचे हैं, पत्थर नहीं मिल रहे हैं तो पानी की बोतलें फेंककर मार रहे हैं। ये कहीं से भी पढ़े-लिखे लोगों का आंदोलन नहीं है। इनका भरोसा नहीं है, एक महिला पत्रकार के साथ ये ऐसा कर सकते हैं, ये क्रिमिनल्स हैं।

End of Feed