लोकसभा चुनाव के बाद CM योगी को लेकर क्या सोचती है जनता? ओपिनियन पोल में जानें लोगों की राय

Times Now Navbharat Matrize Survey: लोकसभा चुनाव के बाद टाइम्स नाउ नवभारत ने पहला ओपिनियन पोल किया है। इस ओपिनियन पोल में जानिए कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर देश की जनता क्या सोचती है।

Times Now Navbharat Matrize Survey: लोकसभा चुनाव के बाद टाइम्स नाउ नवभारत (Times Now Navbharat-Matrize) ने देश का पहला ओपिनियन पोल (Opinion Poll) किया है। इस ओपिनियन पोल में जनता के सामने कई प्रश्न रख गए। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी जनता से सवाल पूछे गए, जिस पर जनता ने अपना जवाब दिया है। ओपिनियन पोल में लोगों से पूछा गया कि यूपी में अब तक सबसे बेहतर किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल रहा है, जिस पर ज्यादातर लोगों ने योगी आदित्यनाथ के पक्ष में अपनी राय दी है। इसके साथ ही उनसे जुड़े अन्य कई सवाल भी पूछे गए हैं। आइए जानते हैं।

Times Now Navbharat Opinion Poll

सीएम योगी को लेकर क्या सोचते हैं लोग।

क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताकतवर हुए?

टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल में जब लोगों से पूछा गया कि क्या लोकसभा चुनाव में सेटबैक के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताकतवर बने हुए हैं, तो इस पर 63 प्रतिशत लोगों ने अपना जवाब हां में दिया। वहीं, 31 प्रतिशत लोगों ने अपना जवाब नहीं में दिया। साथ ही छह फीसदी लोग ऐसे थे, जिनका कहना था कि इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं।

End of Feed