गलवान से CPEC तक, भारत की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल हसनैन ने किन चुनौतियों का किया जिक्र

TIMES Network National Defence Conclave 2026: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन ने चीन की बदलती रणनीति, पाकिस्तान-चीन रिश्तों और अमेरिकी की बदलती वैश्विक प्राथमिकताओं पर विस्तार से बात की।

TIMES Network National Defence Conclave 2026: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन ने टाइम्स नेटवर्क नेशनल डिफेंस कॉन्क्लेव 2026 में चीन की रणनीति, पाकिस्तान के साथ उसके सैन्य सहयोग, अमेरिकी की बदलती वैश्विक प्राथमिकताओं और कश्मीर समेत कई अहम राष्ट्रीय एवं भू-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात की।

Bihar Governor Syed Ata Hasnain

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन

उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में भारत को अपनी सैन्य क्षमता, कूटनीतिक संतुलन और तकनीकी तैयारियों को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने चीन की सीमा नीति, पाकिस्तान के साथ उसकी बढ़ती नजदीकी, आधुनिक युद्ध में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका और अफगानिस्तान के जरिए मध्य एशिया तक भारत की पहुंच जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।

End of Feed