बेनेट यूनिवर्सिटी के 7वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन का संबोधन, अल्बर्ट आइंस्टीन के Quote से छात्रों को किया प्रेरित

बेनेट विश्वविद्यालय ने अपना सातवां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने समारोह में मुख्य भाषण देते हुए शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में डेवलपमेंट पर जोर दिया।

बेनेट विश्वविद्यालय ने अपना सातवां दीक्षांत समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इसमें छात्र, शिक्षक, गणमान्य शख्सियत और उद्योग से जुड़े लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन का मुख्य भाषण हुआ, उन्होंने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की सोच, उसकी यात्रा और उसकी उपलब्धियों के बारे में बात की।

vinit jain

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने बेनेट यूनिवर्सिटी के 7वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य भाषण दिया

नए स्नातकों को विनीत जैन ने किया संबोधित

नए स्नातकों को संबोधित करते हुए विनीत जैन ने फैकल्टी, फैमिली मेंबर और 2025 बैच का गर्मजोशी से स्वागत किया। टाइम्स ग्रुप के एमडी ने इस अवसर को बेनेट विश्वविद्यालय में सभी के लिए गर्व का दिन बताया। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपनी पढ़ाई की यात्रा को याद करें, अपनी मेहनत पर खुश हों और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

End of Feed