टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोई आरोपी नाबालिग नहीं, धमकी भरे फोन का रिकॉर्ड नहीं, मुंबई पुलिस ने पूरे मामले में क्या क्या बताया

बीते दिन मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। मुंबई पुलिस के डीसीपी क्राइम ब्रांच राज तिलक रौशन ने इस मामले में जो सबसे अहम बात बताई है वो यह है कि तीनों गिरफ्तार आरोपियों में कोई भी नाबालिग नहीं है। तीनों में से दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने क्या क्या बताया?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने क्या क्या बताया?

डीसीपी ने यह भी कहा कि पुलिस के पास फिलहाल ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, जिससे पता चले कि फायरिंग की घटना से पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ को धमकी भरे फोन आए थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य जानकारियां सामने आएंगी।

End of Feed