टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विदेश भागने की तैयारी? रिमांड रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई गोलीबारी के मामले में रिमांड रिपोर्ट में संगठित अपराध सिंडिकेट का जिक्र है। पुलिस ने चार राज्यों में कार्रवाई कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई में हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस की रिमांड रिपोर्ट में संगठित अपराध सिंडिकेट की कथित भूमिका सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इस हमले को मुख्य संदिग्ध अनिल पंडित के नेतृत्व वाले एक अंतरराज्यीय संगठित अपराध सिंडिकेट ने अंजाम दिया था। रिपोर्ट में इस गोलीबारी को लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध नेटवर्क से भी जोड़ा गया है। मामले में अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Tiger Shroff Firing Case

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग (Image Source: Zoom)

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल इस मामले की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं ने आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और यात्रा संबंधी रिकॉर्ड का विश्लेषण किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले की साजिश किसने रची, हथियार कहां से आए और गोलीबारी के बाद आरोपियों को फरार होने में किसने मदद की।

End of Feed