GPS के भरोसे जा रही थी कार, पुल से नीचे गिरी, तीन लोगों की मौत, बरेली में सामने आई घटना

Car Fell off A Bridge: टेक्नॉलाजी का बहुत ज्यादा उपयोग या उसप निर्भरता कहीं ना कहीं घातक ही होती है यूपी के बरेली में एक कार अधूरे बने पुल से नीचे गिर गई, इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

Car Fell off A Bridge: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन पुल से गुजर रही कार नीचे रामगंगा नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई,पुलिस ने बताया कि यह हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर-दातागंज मार्ग पर बन रहे रामगंगा पुल पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर और बदायूं जिले के दातागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

car accident due to gps in bareilly up

वे मार्गदर्शन के लिए जीपीएस की मदद ले रहे थे

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार और उसमें सवार तीन लोगों के शव नदी से बाहर निकाले।अधिकारियों के मुताबिक, तीनों कार सवार रविवार सुबह करीब 10 बजे बरेली से दातागंज जा रहे थे और वे मार्गदर्शन के लिए जीपीएस की मदद ले रहे थे।

End of Feed