जब एक पायलट के आगे लाचार हुए 3 सांसद और 100 लोग, जानें पूरी कहानी

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 25, 2023, 07:42 AM IST

Air India: मामला एयर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ा है। राजकोट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के पायलट ने कह दिया कि उसकी ड्यूटी खत्म हो चुकी है और अब वह विमान नहीं उड़ाएगा। इसके बाद यात्रियों (जिसमें भाजपा के तीन सांसद भी शामिल थे) ने पायलट से बहुत मान-मुनौव्वल की, लेकिन वह नहीं माना।

Air India: गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पायलट की जिद के सामने 100 यात्री और भाजपा के तीन सांसद ऐसा लाचार हुए कि उन्हें दूसरी फ्लाइट का इंतजार तक करना पड़ गया। न ही सांसदों का रसूख काम आया और न यात्रियों को कोई हंगामा।

Air India

एयर इंडिया फ्लाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला एयर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ा है। राजकोट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के पायलट ने कह दिया कि उसकी ड्यूटी खत्म हो चुकी है और अब वह विमान नहीं उड़ाएगा। इसके बाद यात्रियों (जिसमें भाजपा के तीन सांसद भी शामिल थे) ने पायलट से बहुत मान-मुनौव्वल की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लोगों को एयरपोर्ट पर दो घंटे तक वैकल्पिक फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा।

End of Feed