अलर्ट! हिमाचल प्रदेश की अटल टनल में फंसे हजारों टूरिस्ट, बर्फबारी जारी; पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू

Breaking News: हिमाचल प्रदेश की अटल टनल में हजारों पर्यटक फंस गए हैं। हजारों गाड़िया ट्रैफिक जाम में फंसी हुई हैं। सोलंग नाला और अटल टनल के बीच 1000 से अधिक गाड़ियों के फंसे होने की खबर है। इसके अलावा वहां बर्फबारी भी हो रही है। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Thousands of Tourists Stuck in Traffic Jam: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। शिमला, कुल्लू, मनाली, लौहल स्पीति, चायल में जमकर बर्फबारी हो रही है। वही अटल टनल और धुंधी में पर्यटक मनाली लौटने लगे, तो सड़क पर जमा हुई बर्फ में वाहन फिसलने लगे। सोलंग नाला और अटल टनल के बीच 1000 गाड़ियों के फंसे होने की खबर है। तस्वीरों में देखा जा रहा है कि बर्फबारी के चलते गाड़ियां फिसल रही हैं और भीषण जाम लगा हुआ है।

Atal Tunnel Traffic Jam

अटल टनल में लगा भारी जाम, हजारों पर्यटक फंसे।

अटल टनल में फंसे हजारों पर्यटक

एक हजार से अधिक पर्यटक वाहन अटल टनल के साउथ पोर्टल से नार्थ पोर्टल तक बर्फ में फंस गए हैं। पुलिस ने वाहनों को निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सभी को बारी बारी मनाली की ओर भेजा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से इससे जुड़ी जानकारियां साझा की गई हैं। पुलिस ने ये बताया है कि अटल टनल के किस छोर में कितनी गाड़ियां फंसी हुई हैं।

End of Feed