औरंगजेब का महिमामंडन और तारीफ करने वाले देशद्रोही, बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने शिवाजी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में कहा कि शिवाजी महाराज न केवल हिंदुत्व और भारतीय गौरव के प्रतीक थे, बल्कि वह लोकतंत्र के आविष्कारक भी थे।

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जो लोग अब भी औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं, वे देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह ने राज्य पर कब्जा करने की कोशिश की थी और लोगों पर अनेक अत्याचार किए थे। शिंदे ने कहा कि दूसरी ओर, मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज एक दैवीय शक्ति थे, जो वीरता, बलिदान और हिंदुत्व की भावना के लिए डटे रहे। शिंदे ने सोमवार रात शिव जयंती के अवसर पर ठाणे जिले के डोंबिवली क्षेत्र के घरदा चौक पर शिवाजी महाराज की अश्वावारोही प्रतिमा का अनावरण करने के अवसर पर यह बात कही।

Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित

छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा उनकी विरासत, उनके साहस और नेतृत्व क्षमता के सम्मान में स्थापित की गई है। शिवसेना प्रमुख की यह टिप्पणी ऐसे समय आई जब राज्य के छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की क्रब को हटाने की कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की मांग को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच, सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में दक्षिणपंथी संगठन द्वारा औरंगजेब के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क उठी। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया जिससे छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

End of Feed