Anju Nasrullah Marriage in Pakistan: सरहद पार पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ अपने पबजी प्रेमी सचिन के घर रहने आई सीमा हैदर का मामला अभी मीडिया में छाया हुआ था कि इसी बीच भारत से अंजू के प्रेमी के पास पाकिस्तान जाने पर हंगामा मच गया। अंजू भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू के पति अरविंद भी उसके साथ रहते थे।
लेकिन अंजू ने कई ऐसे झूठ बोले जो उसकी सारी कहानी पर शक पैदा करता है। हम अंजू के 7 बड़े झूठ से पर्दा उठाने जा रहे हैं। गौर हो कि अंजू ने उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। वह मुस्लिम बन गई है, निकाह के समय वहां बड़ी संख्या में पुलिसवाले मौजूद रहे।
भारतीय महिला अंजू ने पाकिस्तान में रचाया निकाह
भारतीय महिला अंजू ने पाकिस्तान में निकाह कर लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक उसने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से शादी की है। निकाह से पहले उसने इस्लाम धर्म अपनाया। साथ ही उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया, बंदूकों की साए में अंजू का निकाह हुआ। अंजू भारत में पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं।
वैध वीजा के जरिए अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने आई थी
यह निकाह सभी को चौंका गया है क्योंकि अंजू कह चुकी है कि वह वैध वीजा के जरिए अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने आई है। उसका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। वह कुछ दिन में भारत लौट आएगी। जिओ टीवी की मुताबिक यह शादी उपेर डिर की एक अदालत में हुआ।
अंजू के पिता बोले- मेरा दामाद बहुत ही सरल व्यक्ति, जबकि बेटी सनकी है
उन्होंने दावा किया कि वह टेकनपुर नहीं आई क्योंकि मैंने उसे कभी बुलाया नहीं था। वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है। उन्होंने बताया कि जब वह तीन साल की थी तब से वह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अपने मामा के साथ रह रही है। प्रसाद ने कहा कि यह गलत है कि वह किसी को बताए बिना पाकिस्तान चली गई। उसके दो बच्चे हैं और दोनों अपने पिता के साथ हैं। मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है। मुझे नहीं पता कि वह कब पाकिस्तान गयी। प्रसाद ने कहा कि मेरा दामाद बहुत ही सरल व्यक्ति है जबकि बेटी सनकी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
