यह एक फेक मामला है, जिसमें कोई भी तथ्य नहीं है: राहुल-सोनिया के खिलाफ ED की चार्जशीट पर बोली कांग्रेस, कल करेगी प्रदर्शन

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी और नेशनल हेराल्ड की 661 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियों को कब्जे में लेने की कार्रवाई लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि ऐसे प्रयासों से वह धीरे-धीरे कांग्रेस को आर्थिक रूप से अक्षम बना दे।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि यह एक फर्जी मामला है जो राजनीति से प्रेरित है। कांग्रेस इस मामले को लेकर कल यानि कि बुधवार को प्रदर्शन करने की भी तैयारी में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जिस ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया गया है वो फर्जी है और उसमें कोई तथ्य नहीं है।

End of Feed