पिछले 7 महीने से कतर की जेल में बंद हैं 8 पूर्व नौसेना अधिकारी, घर वापसी की उम्मीदों पर फिरा पानी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 30, 2023, 04:46 PM IST

हिरासत में लिए गए इन पूर्व भारतीय नौसेना अफसरों को बताया गया है कि उनके खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे और वे कतर की अदालतों में मुकदमे का सामना करेंगे।

कतर पिछले सात महीने से जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों का मुश्किल दौर खत्म होता नहीं दिख रहा है। कतर इन पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों के खिलाफ आरोप तय कर रहा है। इससे इनके भारत लौटने की उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। ये सेवानिवृत्त अधिकारी कतर नौसेना को प्रशिक्षण देने वाली एक निजी कंपनी के लिए काम कर रहे थे। उन्हें अगस्त के आखिर में बिना किसी कारण बताए एकांत कारावास में रखा गया है।

Former Indian Navy Officers Detained in Qatar

कतर में आठ पूर्व नौसेना अधिकारी हिरासत में (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इनके परिवारजन इनकी रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार से लगातार मदद मांग रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है, लेकिन सात महीने बाद भी कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। इससे कतर पर राजनयिक दबाव डालने की सरकार की क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। यह सब तब हो रहा है जब कतर के साथ भारत के मजबूत संबंध बताए जाते हैं। हिरासत में लिए गए इन पूर्व भारतीय नौसेना अफसरों को बताया गया है कि उनके खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे और वे कतर की अदालतों में मुकदमे का सामना करेंगे। न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने अज्ञात व्यक्तियों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।

End of Feed