JPC Meeting: जेपीसी की बैठक में जमकर हंगामा, झड़प में TMC सांसद कल्याण बनर्जी घायल, अगली बैठक के लिए हुए सस्पेंड

JPC बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, BJP के अभिजीत गंगोपाध्याय आक्रामक हो गए, नोकझोंक के बीच कल्याण बनर्जी की टेबल पर रखी कांच की बोतल गई जिससे कल्याण बनर्जी घायल हो गए

वक्फ बिल पर बैठक के दौरान तृणमूल सांसद ने कांच की पानी की बोतल उठाकर मेज पर मारी और गलती से खुद को चोट पहुंचा ली ऐसा सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कांच की पानी की बोतल फोड़कर अपना हाथ घायल कर लिया। सूत्रों ने बताया कि यह घटना भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस के दौरान हुई। वहीं इस घटना के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को अगली बैठक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

JPC

TMC के कल्याण बनर्जी घायल

सूत्रों ने बताया कि तृणमूल सांसद ने कांच की पानी की बोतल उठाकर मेज पर मारी और गलती से खुद को चोट पहुंचा ली। बनर्जी को चार टांके लगाने पड़े। बाद में उन्हें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आप नेता संजय सिंह बैठक कक्ष में वापस ले जाते हुए देखे गए।संसदीय एनेक्सी में हुई बैठक को घटना के कारण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

End of Feed