भारत कैशलेस पेमेंट में अमेरिका और चीन से कई कदम आगे; विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गिनाई ये 4 उपलब्धियां

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 09:34 PM IST

EAM Dr. S Jaishankar on United Nations: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया क्योंकि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद भारत को अभी तक सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता नहीं दी गई है। विदेश मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया को किसी तरह के पुन: वैश्वीकरण की सख्त जरूरत है।

S Jaishankar News: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को बताया कि कैशलेस पेमेंट के मामले में अमेरिका और चीन से भारत काफी ज्यादा आगे है। उन्होंने कहा कि दुनिया को किसी तरह के पुन: वैश्वीकरण की सख्त जरूरत है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारत 'गैर पश्चिमी देश है लेकिन पश्चिम का विरोधी नहीं है।' जयशंकर वाशिंगटन डीसी में 'थिंक टैंक' हडसन इंस्टीट्यूट द्वारा "नयी प्रशांत व्यवस्था में भारत की भूमिका" विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'यदि आप इसे एक साथ रखें तो मैं आपको सुझाव दूंगा कि दुनिया को किसी प्रकार के पुन: वैश्वीकरण की सख्त जरूरत है।'

S Jaishankar

संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता पर एस जयशंकर ने उठाया सवाल।

कैशलेस पेमेंट को लेकर भारत ने किस-किस को पछाड़ा?

एस जयशंकर का कहना है, "भारत सर्वोत्तम प्रथाओं का अवशोषक है। आप सभी ने देखा होगा कि पिछले दशक में कैसे योग को लेकर हमारी अपील ने वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार किया है। दूसरी ओर भारत में अगर आप कहीं भी खरीदारी करने जाएंगे तो आज आप अपने बटुए को पीछे छोड़ सकते हैं, लेकिन अपना फोन नहीं भूल सकते हैं। इस बात की सबसे ज्यादा संभावना है कि आप जिस व्यक्ति से कुछ खरीद रहे हैं वह नकद स्वीकार करे या ना करे वो ये चाहेगा कि आप अपना फोन निकालें, क्यूआर कोड स्कैन करें और कैशलेस पेमेंट करें। पिछले साल हमने 90 बिलियन कैशलेस वित्तीय भुगतान किया था। मैं बताना चाहता हूं कि अमेरिका लगभग 3 (बिलियन) था, और चीन 17.6 (बिलियन) था। इस साल, हम शायद 90 बिलियन से भी आगे निकल जाएंगे। सिर्फ जून के महीने में हमारे देश में 9 बिलियन की डिजिटल लेनदेन हुई थी। स्ट्रीट वेंडरों के पास आज उनके ठेले पर एक क्यूआर कोड होगा।"

End of Feed