Semicon India 2025: वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी, बोले पीएम मोदी

Semicon India 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। बता दें 2 से 4 सितंबर 2025 तक चलने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारत में एक मजबूत, सशक्त और टिकाऊ सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा।

Semicon India 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया भारत पर विश्वास करती है। दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। कुछ ही दिन पहले, इस साल की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े आए हैं। एक बार फिर, भारत ने हर उम्मीद और हर आंकलन से बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे समय में जब दुनिया की अर्थव्यवस्था में चिंताएं हैं, आर्थिक स्वार्थ से पैदा चुनौतियां हैं, ऐसे माहौल में भारत ने 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।

pm modi

पीएम मोदी ने आज 'सेमीकॉन इंडिया 2025' का किया उद्घाटन (ANI)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। बेशक, हमारी यात्रा देर से शुरू हुई लेकिन अब हमें कोई रोक नहीं सकता। हमारी पिछली शताब्दी तेल से प्रभावित थी, दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था, लेकिन 21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है। यह चिप भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को एक बड़ी गति देने की ताकत है। इसीलिए आज सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 600 अरब डॉलर तक पहुंच रहा है और अगले कुछ वर्षों में यह 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा। मुझे विश्वास है कि जिस गति से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। इस 1 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होने वाली है।

End of Feed