बारिश में टपकने लगी नई संसद, कांग्रेस बोली- 'पेपर से लेकर छत तक सब लीक', अखिलेश बोले- 'क्यों न फिर पुरानी संसद चलें'-Video

दिल्ली में 31 जुलाई की शाम भारी बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला शहर के बड़े हिस्से जलमग्न दिखे वहीं नए संसद भवन परिसर में भी पानी जमा हो गया, इसका वीडियो सामने आया है।

दिल्ली में 31 जुलाई की बारिश के बाद संसद भवन में भी जलभराव दिखाई दिया, इतनी बारिश हुई कि छत से पानी टपकने लगा वहीं इसे लेकर विपक्षी दलों ने इसके लिए सरकार पर निशाना साधा है और विपक्षी दल पुरानी संसद से इसकी तुलना कर रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने नोटिस दिया है कांग्रेस ने संसद में पानी भरने पर सवाल उठाते हुए ये नोटिस दिया है।

Waterlogging in New Parliament Building

नई पार्लियामेंट की छत से टपक रहा पानी

करीब 1200 करोड़ की लागत से बनीं नई संसद की छत बारिश के बाद टपकने लगी, जिसका वीडियो कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने शेयर किया है गौर हो कि नई संसद की इमारत का उद्घाटन पिछले साल यानी 28 मई 2023 को हुआ था।

End of Feed