पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan की फिल्म 'लीजेंड ऑफ मौला जाट' को लेकर MNS का विरोध, रिलीज पर लटकी तलवार

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म 'लीजेंड ऑफ मौला जाट' जल्द ही भारत में रिलीज होने वाली है महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना किसी भी हालत में फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देगी ऐसा उन्होंने कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान स्टारर फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट की रिलीज को लेकर
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने विरोध जताया है
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कहा है कि वे देश में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) और माहिरा खान स्टारर फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट (The Legend of Maula Jatt) की रिलीज को लेकर द महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विरोध जताया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने कहा है कि वे देश में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

The Legend of Maula Jatt

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट

MNS सिनेमा विंग के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने एएनआई से बातचीत की और कहा कि, 'वे भारत में किसी भी पाकिस्तानी फिल्म या एक्टर को परफॉर्म नहीं करने देंगे' साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अन्य राज्यों के लोगों से भी फिल्म की रिलीज का विरोध करने का आग्रह किया है, खोपकर ने एएनआई से कहा कि, 'यह फिल्म रिलीज नहीं होगी, सिर्फ यह फिल्म ही नहीं, हम भारत में किसी भी पाकिस्तानी फिल्म या एक्टर को रिलीज नहीं करेंगे,अगर ऐसा हुआ तो कड़ा आंदोलन होगा'

End of Feed