देश से 2025 तक खत्म हो जाएगी टीबी की समस्या- बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया

  • Reported by: भावना किशोर
  • Updated Feb 8, 2024, 09:26 PM IST

स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की मेजबानी यूएनओपीएस के द्वारा की जाती है, जो टीबी के खिलाफ लड़ाई में बदलाव लाने वाली एक सामूहिक शक्ति के रूप मे काम करती है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत मे टीबी दशकों से एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की 37वीं बोर्ड बैठक को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान मंडाविया ने कहा टीबी दशकों से एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या रही है, लेकिन भारत में 2025 तक टीबी को खत्म का लक्ष्य रखा गया है।

Stop TB Partnership.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की 37वीं बोर्ड बैठक को वर्चुअली संबोधित किया

टीबी के मामलों में 8.7% की कमी आई: मंडाविया

स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की मेजबानी यूएनओपीएस के द्वारा की जाती है, जो टीबी के खिलाफ लड़ाई में बदलाव लाने वाली एक सामूहिक शक्ति के रूप मे काम करती है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत मे टीबी दशकों से एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या रही है। कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न व्यवधानों से प्रभावित दो चुनौतीपूर्ण वर्षों के बाद वैश्विक स्तर पर हमने टीबी के मामलों में 8.7% की कमी देखी, जबकि भारत में हम 16% की कमी आई है, जो लगभग दोगुनी गति है।

End of Feed