'महाकुंभ से UP की अर्थव्यवस्था को मिलेंगे 3 लाख करोड़ रु, आयोजन पर खर्च हुए Rs 1500 करोड़', विरोधियों को CM योगी का जवाब

CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन पर हुए खर्च और इससे अर्थव्यवस्था को मिलने वाली रफ्तार के बारे में बताया। सीएम योगी ने शुक्रवार को कहा कि देश में हर 12 साल पर महाकुंभ और प्रत्येक छह साल पर कुंभ का आयोजन होता है। इन सारे आयोजनों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन पर हुए खर्च और इससे अर्थव्यवस्था को मिलने वाली रफ्तार के बारे में बताया। सीएम योगी ने शुक्रवार को कहा कि देश में हर 12 साल पर महाकुंभ और प्रत्येक छह साल पर कुंभ का आयोजन होता है। इन सारे आयोजनों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। केवल इस महाकुंभ से यूपी की अर्थव्यवस्था में तीन लाख करोड़ रुपए की वृद्धि होने जा रही है। सीएम ने कहा कि ऐसे आयोजनों पर कई लोग हैं जो सवाल खड़े करते हैं। वे पूछते हैं कि 5000-6000 करोड़ रुपए क्यों खर्च किए जा रहे हैं?

CM yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ।

सरकार ने 1500 करोड़ रुपए खर्च किए

सीएम ने कहा, 'मैं उनसे कहना चाहता हूं कि यह रकम केवल कुंभ पर खर्च नहीं हुई है बल्कि इसमें प्रयागराज शहर का नवीनीकरण भी शामिल है। इस महाकुंभ के आयोजन में सरकार ने 1500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं और इसके बदले में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ रुपए का लाभ हो रहा है।'

End of Feed