पीएम मोदी से मिले थलापति विजय; सीएम बनने के बाद पहली बार की मुलाकात,किन मुद्दों पर हुई बात?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय आज नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की नीदरलैंड यात्रा के दौरान अनाईमंगलम तांबे की प्लेटों को वापस भारत लाने के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय ने आज नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। विजय के सीएम बनने के बाद उनकी पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात थी।

पीएम मोदी से मिले थलापति विजय

पीएम मोदी से मिले थलापति विजय। (फोटो- @PMOIndia)

इस दौरान मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया नीदरलैंड यात्रा के दौरान अनाईमंगलम तांबे की प्लेटों को वापस भारत लाने के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाईमंगलम तांबे की प्लेटें तमिल संस्कृति और इतिहास की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें वापस लाना राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की।

End of Feed