पहलगाम की बैसरन घाटी में 2 दिन पहले से ही मौजूद थे आतंकी, तीन और टूरिस्ट स्पॉट को बनाया था टारगेट; सूत्रों ने किए सनसनीखेज खुलासे

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही घटना की जांच जारी है। NIA की जांच के दौरान कई अहम खुलासे भी हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी 2 दिन पहले ही बैसरन घाटी पहुंच गए थे। इन आतंकवादियों के निशाने पर सिर्फ बैसरन ही नहीं बल्कि 3 अन्य पर्यटन स्थल भी थे।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही घटना की जांच जारी है। NIA की जांच के दौरान कई अहम खुलासे भी हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी 2 दिन पहले ही बैसरन घाटी पहुंच गए थे। इन आतंकवादियों के निशाने पर सिर्फ बैसरन ही नहीं बल्कि 3 अन्य पर्यटन स्थल भी थे। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए OGW (ओवर ग्राउंड वर्कर) से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आतंकी हमले से 2 दिन पहले बैसरन घाटी में मौजूद थे। हमला करने वाले आतंकी 15 अप्रैल को ही पहलगाम पहुंचे गए थे। आतंकवादियों ने बैसरन घाटी के अलावा 3 और जगहों की रेकी भी की थी।

Pahalgam Terror Attack

2 दिन पहले ही पहलगाम के बैसरन घाटी में मौजूद थे आतंकी- सूत्र

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरु घाटी, एम्यूजमेंट पार्क और बेताब घाटी आतंकियों के निशाने पर थे। बता दें, NIA की जांच में 20 के करीब OGW (ओवर ग्राउंड वर्कर) की पहचान की जा चुकी है, जिनमे से कई OGW की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक 4 OGW ने पाकिस्तानी आतंकियों को रेकी करने में मदद की थी। घाटी में 3 सेटेलाइट फोन के इस्तमाल के भी सबूत मिले है। इनके 2 फोन के सिग्नल जांच एजेंसियों ने ट्रेस कर लिए है। 2500 संदिग्धों में से 186 लोग अभी भी हिरासत में है जिनसे पूछताछ जारी है।

End of Feed